अरबाज के बच्चे के लिए दुआ मांगने लालबाग पहुंची मलाइका

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा जो की हर फैशन शो और पार्टी के जान मानी जाती है वो जब सूट पहने बिंदी लगाए पंडाल में बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचेंगी तो आपको कैसे लगेगा। कुछ ऐसा ही नजारा मुंबई के लालबागचा राजा से सामने आया है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा लाल बाग के राजा के दर्शन करने के पहुंची हैं। इस दौरान उनका स्पॉटेड वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। मलाइका अरोड़ा इस दौरान टील पाकिस्तानी सूट में बनी ठनी गजब के अंदाज में दिखाई दे रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने इस लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए गले में डायमंड नेकलेस और माथे पर बिंदी लगाई हुई थी। इसके साथ ही हसीना ने जुल्फों को खुला छोड़ा हुआ था। मलाइका का लाल बाग से सामने आया ये वीडियो सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गया है। इसके साथ ही सोशल मीडिया यूजर्स मलाइका के इस वीडियो पर एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट और रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि तलाक और फिर बॉयफ्रेंड से ब्रेक अप के बाद मलाइका खुद को संभलने के लिए भगवान का सहारा ले रही हैं। तो वहीं एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा मलाइका बप्पा से अपने एक्स पति अरबाज खान के होने वाले बच्चे के लिए दुआएं मांगने के लिए गई थीं।

मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ साझा करती नजर आ जाती है। अब मलाइका की ये लेटेस्ट तस्वीरें खूब गर्दा उड़ा रही हैं। मलाइका अरोड़ा 51 साल की है लेकिन उनकी फिटनेस हर किसी को उनकी उम्र का गच्चा दे देती है। 

पंजाब बाढ़ में मदद के लिए पहुंचे रणदीप हुड्डा

पंजाब में आई बाढ़ की तबाही के बीच, अभिनेता रणदीप हुड्डा ने गुरदासपुर में प्रभावित परिवारों का साथ देने के लिए कदम बढ़ाया है। पिछले कुछ हफ़्तों से भारी बारिश और नदियों के उफान ने पंजाब को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस आपदा ने हजारों परिवारों को बेघर कर दिया, घर, फसलें, पशुधन और रोजगार तक सब तबाह कर दिया। गुरदासपुर उन जिÞलों में से एक है जहां लोग अब भी मुश्किल हालात से जूझ रहे हैं। रणदीप हुड्डा लंबे समय से ग्लोबल सिख्स एनजीओ के फाउंडर अमरप्रीत सिंह और अपने करीबी दोस्त मनिंदर सिंह के साथ जुड़े हुए हैं। कश्मीर से केरल तक, मणिपुर से लेकर महाराष्ट्र और अब पंजाब-यह टीम पिछले 10 सालों से हर संकट की घड़ी में राहत पहुँचाती रही है। रणदीप हमेशा से ऐसे कठिन समय में लोगों के साथ खड़े रहना चाहते हैं।

 इस बार भी वे खुद पंजाब आए ताकि बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत और मदद पहुँचाई जा सके। वे एनजीओ के साथ मिलकर राहत और पुनर्वास कार्य में जुटे, बाढ़ से प्रभावित इलाकों में जाकर परिवारों से मिले।

 उनकी समस्याएँ सुनीं और भरोसा दिलाया कि उनकी मदद लगातार जारी रहेगी।”ग्लोबल सिख्स एनजीओ के वॉलंटियर्स लगातार राहत सामग्री बाँट रहे हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद पहुँचाने में लगे हुए हैं। बाढ़ भले ही तबाही छोड़ गई हो, लेकिन रणदीप की मौजूदगी जैसे छोटे-छोटे कदम यह याद दिलाते हैं कि पंजाब के लोग इस सफर में अकेले नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WhatsApp ई-पत्रिका