नरगिस फाखरी, जिन्होंने रॉकस्टार फिल्म से दर्शकों का दिल जीता था, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। साल 2025 में ऐसी खबरें सामने आईं कि नरगिस ने अपने कश्मीरी बॉयफ्रेंड टोनी बेग से शादी कर ली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कभी इस शादी की तस्वीरें शेयर नहीं कीं और ना ही आॅफिशियल अनाउंसमेंट किया। हाल ही में फराह खान एक इवेंट में नरगिस और टोनी के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने टोनी को बुलाकर अपनी ‘वाइफ’ नरगिस के साथ पोज देने के लिए कहा। फराह की यह बात सुनकर लोगों को यकीन हो गया कि नरगिस और टोनी की शादी की खबरें सच हैं। नरगिस का जन्म 1979 में हुआ था, जबकि टोनी का जन्म 1984 में बताया जाता है। यानी दोनों के बीच 5 साल का उम्र का अंतर है। फिलहाल नरगिस 45 साल की हैं और टोनी 41 साल के। फरवरी 2025 में दोनों ने लॉस एंजिल्स में एक प्राइवेट शादी की। रेडिट पर वायरल हुई तस्वीरों में एक बड़ा केक और सजावट पर ‘एनएफ’ और ‘टीबी’ के अक्षर दिखे थे। नरगिस ने स्विट्जरलैंड से एक फोटो पोस्ट की, जिसे लोगों ने उनका हनीमून समझा। कहा जाता है कि शादी बेवरली हिल्स के फोर सीजन्स होटल में हुई थी और मेहमानों को फोटो खींचने से मना किया गया था। यही वजह है कि उनकी वेडिंग पिक्चर्स सामने नहीं आईं।
